फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ओखला पक्षी विहार मेट्रो स्टेशन पास बनेगा मॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-94 में ओखला पक्षी विहार मेट्रो स्टेशन के पास सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर एक मॉल और व्यावसायिक हब बनाया जाएगा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के अधिकारी आज कंपनियों के साथ प्री-बिड बैठक करेंगे।
विज्ञापन

यह प्लॉट 44,151 वर्ग मीटर का है। यहां 800 वाहनों की पार्किंग सुविधा बनाई जाएगी। इस प्लॉट के लिए कंपनियों से 6 नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य मेट्रो स्टेशन के आसपास व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। आज की बैठक में कंपनियों को व्यावसायिक परिसर के विकास से जुड़ी शर्तों और नियमों की जानकारी दी जाएगी। एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि प्री-बिड बैठक के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें