नोएडा। जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों के लिए विशेष ओपीडी शुरू की जा रही है। सोमवार से इसे शुरू किया जाएगा। इससे सामान्य मरीजों की भीड़ अलग रहेगी। स्वाइन फ्लू, डेंगू, मलेरिया के संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग व जांच तेजी से हो सकेगी। अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि कमरा संख्या-10 में ओपीडी बनाई गई है। ओपीडी का समय सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगी। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए 50 किट शनिवार को मिलीं। सोमवार से जांच शुरू होगी। ब्यूरो