फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसानों की फलैदा कट पर होगी महापंचायत

Sat, 14 Nov 2026 10:06 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। यमुना एक्सप्रेस-वे के आवासीय प्लॉटों की मांग को लेकर गांव रौनीजा में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 500वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक की। इसमें 29 नवंबर को फलैदा कट पर महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिला अध्यक्ष ठाकुर अमित गौड़ ने बताया कि संगठन के स्थापना दिवस पर महापंचायत होगी। इसमें किसानों की मांगों और लंबे समय से जारी धरने को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। महापंचायत के माध्यम से शासन-प्रशासन तक किसानों की बात पहुंचाई जाएगी। संगठन ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से तैयारियों में जुटने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें