फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कोंडली नाले से कुलेशरा पुल तक बनेगी मॉडल रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-82 में कोंडली नाले से आगे कुलेशरा पुल तक 60 मीटर चौड़ी 3 किलोमीटर 500 मीटर लंबी सड़क को नोएडा प्राधिकरण मॉडल रोड बनाकर संवारने जा रहा है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली व फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र के बीच से निकलने वाली इस दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) रोड पर नवंबर-2025 में भंगेल एलिवेटेड रोड खोले जाने के बाद से वाहनों का दबाव बढ़ा है। प्राधिकरण अब तक कोंडली नाले पर पुल का चौड़ीकरण करवा रहा था। अब आगे कुलेशरा नाले तक सड़क के फुटपाथ, डिवाइडर को संवारने के साथ अन्य काम करवाने की योजना बनी है। इन काम पर करीब 9 करोड़ 31 लाख 95 हजार रुपये की लागत अनुमानित है। प्राधिकरण के वर्क सर्किल-7 से इस विकास परियोजना का टेंडर जारी कर एजेंसियों से आवेदन 25 नवंबर तक मांगे गए हैं। जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि आने वाली एजेंसियों के दस्तावेज का परीक्षण करवाकर चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें