फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवैध निर्माण करने वालों की बनने लगी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रशासन ने सर्वे के आधार पर आधा दर्जन से ज्यादा लोग किए चिह्नित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर तहसील के अधिग्रहित हो चुके गांवों में अवैध निर्माण कराने वालों की प्रशासन ने सूची बनानी शुरू कर दी है। आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को चिन्हित किया जा चुका है। प्रशासन की टीम लगातार गांवों में जांच कर रही है । सर्वे धारा 11(4) के रिकॉर्ड के अनुसार किया जा रहा है। एयरपोर्ट के लिए सरकार ने किसानों की जमीनें अधिग्रहित की थीं और उन्हें विस्थापित किया था। इसके लिए सभी को नियमानुसार मुआवजे भी दिए गए। ज्यादा मुआवजे की लालच में किसान घटिया निर्माण सामग्री से अवैध निर्माण करा रहे हैं। इससे कई हादसे हो चुके हैं और मजदूरों की जान भी जा चुकी है। ऐसा निर्माण कराने वालों का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। जिसके बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और भूमाफिया घोषित करते हुए उनका मुआवजा भी रोका जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें