फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खेड़ा दैवत और सती मंदिर का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-जेवर विधायक ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री से की मुलाकात

यमुना सिटी। लखनऊ में बृहस्पतिवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात की। विधायक ने मंत्री से दनकौर के खेड़ा दैवत मंदिर और कासना स्थित सती मंदिर के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण कराने के लिए आवश्यक धनराशि जारी करने का अनुरोध किया। मंत्री ने इन कार्यों के लिए सैद्धांतिक सहमति दे दी है। विधायक का कहना है कि इससे विधानसभा क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संजोने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि गत 12 मार्चको जेवर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण के अवसर पर पर्यटन मंत्री ने इन दोनों मंदिरों के सौंदर्यीकरण की घोषणा की थी। विधायक ने इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सती मंदिर और खेड़ा दैवत मंदिर हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता की ओर से पर्यटन मंत्री का आभार व्यक्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें