माई सिटी खबर
नोएडा। सेक्टर-117 आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को सेक्टर की सिविल और हॉर्टिकल्चर संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक (सिविल) ए.के. अरोड़ा और उद्यान विभाग के निदेशक आनंद मोहन सिंह से मुलाकात की। सेक्टर 117 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कोसिंदर यादव ने मांग की है कि 5 प्रतिशत श्रेणी के सेक्टरों में प्लॉट क्रमवार नहीं होने से लोगों को पते खोजने में दिक्कत होती है, इसलिए सभी मुख्य प्रवेश द्वारों पर सेक्टर का ले-आउट प्लान लगाया जाए। साथ ही एसबी ब्लॉक की नालियों का गलत ढाल ठीक कर जलभराव और बेसमेंट में पानी भरने की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए।
उद्यान विभाग से बच्चों के लिए मल्टीप्ले चिल्ड्रन प्ले स्टेशन व झूले लगाने, ग्रीन बेल्टों की नियमित साफ-सफाई, घास कटाई तथा हाईटेंशन लाइनों से सटे पेड़ों की तत्काल छंटाई कराने की मांग भी रखी गई। अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और एक-दो दिन में मौके का निरीक्षण कर कार्रवाई शुरू कराने का आश्वासन दिया।
प्राधिकरण के अधिकारियों को पत्र सौंपते कोसिंदर यादव व अन्य