जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी ने बताया कि उपभोक्ता फोरम के लिए नया गेट लंबे समय से अधिवक्ताओं की मांग रहा है। अब इसके खुलने से मुकदमों की पैरवी करने आने वाले अधिवक्ताओं को अनावश्यक दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अजित कुमार ने शनिवार को उपभोक्ता फोरम में बनाए गए नए प्रवेश द्वार व गार्ड रूम का लोकार्पण किया। नए गेट बनने से अधिवक्ताओं और वादकारियों को राहत मिली है। अब उन्हें लंबी दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी ने बताया कि उपभोक्ता फोरम के लिए नया गेट लंबे समय से अधिवक्ताओं की मांग रहा है। अब इसके खुलने से मुकदमों की पैरवी करने आने वाले अधिवक्ताओं को अनावश्यक दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे पहले न्यायालय परिसर से बाहर जाकर उपभोक्ता फोरम तक आना पड़ा था। मगर न्यायमूर्ति अजित कुमार और जिला जज अतुल श्रीवास्तव के प्रयासों से उच्च न्यायालय से रिकॉर्ड समय में उपभोक्ता फोरम के लिए नए गेट को खोलने की अनुमति प्राप्त हुई।
इस गेट के खुलने से हजारों वकीलों और वादकारियों को उपभोक्ता फोरम तक पहुंचने में अब पहले की तुलना में काफी सुविधा होगी और समय की भी बचत होगी। इस मौके पर बार एसोसिएशन के सचिव शोभाराम चंदीला, छत्तरपाल सिंह, सिंहराज चौधरी, अमित कुमार, श्याम सिंह चौधरी, सरदार सिंह, सुनील नागर, हरेंद्र तौंगड़, जगदीश भाटी, भूपेंद्र मंगल, आदित्य भाटी, राजीव भाटी, अनिल मावी मौजूद रहे।