फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नाले में मरा हुआ गोवंश मिलने पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-14ए नाले में मरा हुआ गोवंंश मिलने के बाद बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने हंगामा कर दिया और सडक़ पर कुछ देर के लिए जाम लगा दिया। हंगामे के दौरान पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ। मंगलवार शाम को नाले में लोगों ने एक मरा हुआ गोवंश देखा। इसके बाद इसकी सूचना बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के लोगों को दी गई। तब सैकड़ों की संख्या में लोग नाले के पास पहुंच गए और हंगामा कर दिया। कुछ देर में ही सड़क पर जाम लगा दिया। आरोप लगाया गया कि किसी ने गोवंश को मार कर नाले में फेंक दिया है। जाम लगने से दिल्ली यूपी लिंक रोड समेत गोलचक्कर के आसपास जाम लग गया। इससे पीक आवर में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें