फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किशोरी को अगवा करने वाला आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-27 इंदिरा मार्केट से 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने वाला आरोपी पंकज 15 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज किया गया था। फरुखाबाद निवासी व्यक्ति वर्तमान में परिवार के के साथ इंदिरा मार्केट में रहता है। शिकायत के अनुसार 20 अगस्त को पंकज नाम का उसकी बेटी को बहला फुसलाकर कर ले गया। आरोपी रिश्ते में किशोरी के मामा का बेटा बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर आरोप है कि पंकज नोएडा प्राधिकरण के पूर्व अधिकारी का चालक रह चुका है। इस कारण कार्रवाई धीमी है। किशोरी का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वह आरोपी के साथ खुश रहने की बात कह रही है। थाना प्रभारी के अनुसार, गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें