फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में हादसा: हरौला की एक दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Tue, 08 Apr 2025 07:29 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
नोएडा में आग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 5 के हरौला इलाके में एक दुकान में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।

वहीं एक दिन पहले ही विजयनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर सड़क पर चलती कार में अचानक सम्राट चौक पर आग लग गई। इसमें सवार युवक ने कार सड़क किनारे खड़ी कर बंद कर दी और खिड़की खोलकर बाहर निकले। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कार में लगी आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ बीती सात अप्रैल को गौतमबुद्ध नगर के बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित हवेलिया वालेंसिया होम्स सोसाइटी में दोपहर के वक्त एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग लगते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। निवासियों के मुताबिक पांचवें तल पर स्थित फ्लैट में दोपहर करीब तीन बजे वाशिंग मशीन के पास शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें