नोएडा के सेक्टर आठ के एक घर में आग लग गई। जिसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची। मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा सेक्टर आठ में एक घर में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर यहां दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।