सोसाइटी की समस्याओ को लेकर गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी 2 पार्क व्यू के निवासियों संग बैठक करते प्र
-विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए रविवार को हुई थी बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी के सेकंड पार्क व्यू के निवासियों की बैठक रविवार को हुई। इसमें प्रबंधन के अधिकारी भी मौजूद रहे। सोसाइटी की समस्याओं के निवारण को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस होती रही और लोगों ने जल्द से जल्द समस्याओं के निवारण की मांग की। जिसके बाद निवासियों को आश्वासन दिया गया है कि उनकी समस्याओं का निस्तारण जल्दी किया जाएगा। सोसाइटी में खुली बिजली की तारों और केबलों का मामला सुलझ नहीं रहा है। वहीं लोगों को लो वोल्टेज और बिजली कटौती जैसी समस्याओं से रोज जूझना पड़ रहा है। इन्हीं सारी समस्याओं को लेकर रविवार को दोपहर 3 बजे से सोसाइटी की बैठक शुरू हुई थी। निवासियों और प्रबंधन के बीच लगभग एक घंटे चली बैठक में जमकर हंगामा हुआ। निवासियों ने हाल ही में हुई दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए तत्काल समाधान की मांग उठाई। प्रबंधन ने 15 दिनों के भीतर पूर्ण समाधान कराने और भविष्य में ऐसी घटनाएं न होने देने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रबंधन की ओर से डीजीएम बनर्जी, एजीएम रोहित भाटी, अरुण नागर, रजनीश सिंह, दुष्यंत और बालकृष्ण मौजूद रहे।