फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिव्यांग को भाजपा जिलाध्यक्ष का फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर दो लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग को भाजपा जिलाध्यक्ष का फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर दो लाख ठगे
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली में दिव्यांग व्यक्ति ने भाजपा जिलाध्यक्ष व हिंदी भाषा आयोग के सदस्य का फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर दो लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
गांव खैरपुर गुर्जर निवासी पीड़ित सुनील खारी ने केस दर्ज कराया है कि वह शारीरिक रूप से दिव्यांग है। 15 मार्च 2025 को उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम आकाश दुबे बताया और दावा किया कि उनकी प्रोफाइल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली तक पहुंची है। उसने मुलाकात की इच्छा जताई और मिलने पर सुनील को मोबाइल पर एक फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाया। जिसमें उन्हें जिला अध्यक्ष बनाए जाने की बात लिखी थी। कुछ दिनों बाद आरोपी ने एक और फर्जी लेटर भेजा, जिसमें सुनील को हिंदी भाषा आयोग का सदस्य नियुक्त किए जाने का दावा किया गया। इसके बहाने उसने पैसों की मांग की और पीड़ित से दो लाख रुपये ठग लिए। यही नहीं, आरोपी ने बाकी आठ लाख रुपये का इंतजाम करने का दबाव भी बनाया। इस बीच उसने गौर सिटी-2 में किराये के मकान की बात की और सुनील के फ्लैट को पसंद करने के बाद उसमें रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने शिकायत में कहा कि आरोपी ने किराये और रेंट एग्रीमेंट की बात टालते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में मकान मरम्मत कराकर एग्रीमेंट कर देगा, लेकिन न तो किराया दिया और न ही कोई समझौता किया। इसी दौरान उसने करण तारा नामक एक अन्य व्यक्ति को भी अपने जाल में फंसाकर ठगी की। विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें गालियां दीं और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद वह अपनी कथित पत्नी लवीना लकवानी के साथ मकान से फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें