ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में दिवाली धूमधाम से मनाई गई। फैकल्टी सदस्यों और कर्मचारियों ने पारंपरिक परिधानों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। यूनिवर्सिटी परिसर में दीप जलाए गए। प्रो-चांसलर वाईके गुप्ता ने दिवाली को अंधकार पर प्रकाश की जीत बताया। कुलपति सिबाराम खारा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो