फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धनतेरस पर जेवर के बाजारों में खूब रौनक

Fri, 06 Nov 2026 06:01 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को जेवर क्षेत्र के बाजारों में सुबह से ही रौनक रही। खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजारों में पहुंचे। दिन चढ़ने के साथ ही ग्राहकों की भीड़ बढ़ती गई। लोगों ने घर के लिए नए बर्तन और सोने-चांदी के आभूषण खरीदे। सोने-चांदी के बढ़ते दामों के बीच कम वजन के आभूषणों को अधिक पसंद किया गया। धनतेरस पर शुभ मानी जाने वाली झाड़ू की भी खूब खरीदारी हुई। बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही और दुकानदार व्यस्त दिखे। त्योहार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी सतर्क रहा। पुलिस ने इलाके में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें