ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक तकनीकी एवं सांस्कृतिक महोत्सव नवरंग में देश की विभिन्न संस्कृतियों की झलक देखने को मिली। दो दिवसीय आयोजन में छात्रों ने ऑनलाइन टूर्नामेंट, मीम-ए-थॉन, ओपन माइक और ड्राइंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। ऑनलाइन बीजीएमआई टूर्नामेंट में अभिनव कुमार श्रीवास्तव, आदित्य सिंह, आर्यन चौधरी और आदित्य जैन विजेता चुने गए। मीम-ए-थॉन में छात्रों ने समसामयिक और सामाजिक विषयों पर रचनात्मक मीम्स प्रस्तुत किए। इसमें आदर्श मिश्रा, आरव शर्मा और संदली विजेता बने। ओपन माइक में प्रीति कुमारी, अपूर्वा आनंद, शिवेंद्र द्विवेदी विजेता बने। ड्राइंग प्रतियोगिता में अंजलि कुमारी, श्रीधर सहाय और अमन यादव विजेता चुने गए। इस मौके पर डॉ. मयंक गर्ग,कार्यक्रम समन्वयक मनीक चंद्र पांडे,डॉ. विष्णु शर्मा, डॉ. जया सिन्हा, डॉ. संध्या उमराव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो