ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हिमालय बस्ती की महावीर शाखा एवं विवेकानंद शाखा के 150 स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में भाग लिया। सह महानगर व्यवस्था प्रमुख अजय ने कहा कि संघ की सौ वर्षों की यात्रा ध्येय निष्ठा और निरंतरता का प्रमाण है। एकजुट और संगठित हिंदू समाज की शक्ति से अखंड भारत की सांस्कृतिक चेतना को पुन: स्थापित करना है। इस मौके पर चंद्र मोहन, प्रमित , सुरेंद्र, डॉ दीपक, राममूर्ति , राघव आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो