फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खेड़ा राठौर में झाड़ियों में मिला भ्रूण, गर्भपात की आशंका

विज्ञापन
खेडा राठौर में पड़ा मिला मानव भ्रूण, पास में पड़ा फतेहाबाद क्षेत्र की ब्लड बैंक का डब्बा
विज्ञापन
बाह। खेड़ा राठौर थाने की महुआशाला चौकी के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में मानव भ्रूण मिला। फतेहाबाद की ब्लड बैंक लिखे डिब्बे में भ्रूण रखा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस भ्रूण फेंकने वालों की तलाश और पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। गर्भपात के बाद भ्रूण फेंके जाने की आशंका है।
विज्ञापन




महुआशाला चौकी के पास शनिवार की सुबह लोग सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी झाड़ियों में पड़े डिब्बे पर उनकी नजर पड़ी। डिब्बे में कपड़े में लिपटा भ्रूण था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण कब्जे में ले लिया। उसे जैतपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जैतपुर के अधीक्षक डॉ. विनय कुमार ने बताया कि भ्रूण के लिंग की पहचान नहीं हो सकी। एसओ जैतपुर ने बताया कि भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही लिंग के बारे में पता चल सकेगा। भ्रूण को फेंकने वालों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

अस्पताल की ट्रे में मिला था भ्रूण

महुआशाला चौकी के पास झाड़ियों में मिले भ्रूण से गर्भपात का शक लोग जता रहे हैं। चर्चा है कि जैतपुर क्षेत्र में कई झोलाछाप की दुकानों में गर्भपात का खेल चल रहा है। 2 साल पहले बाह के एक अस्पताल में ट्रे में रखा भ्रूण मिला था। तब अस्पताल को सील किया गया था। फिर भी प्रसव एवं गर्भपात का खेल रुका नहीं है। एसओ खेड़ा राठौर ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जैतपुर के अधीक्षक डॉ. विनय कुमार ने बताया कि भ्रूण मिलने के मामले की छानबीन अपने स्तर से भी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें