जांच में पता चला है कि संदीप सिविल सर्विसेज की भी तैयारी कर रहे थे। उनकी अभी शादी नहीं हुई थी। 2018 में संदीप के पिता और 2024 में मां की मौत हो चुकी है। वह पिछले कई दिन से मानसिक तनाव में थे।
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के अधीन नॉलेज पार्क फायर स्टेशन (डीसीपी ऑफिस) में एक फायरमैन ने अपनी बैरक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान संदीप कुमार (35) निवासी हलालपुर जनपद बागपत के रूप में हुई है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के अनुसार 2016 बैच के संदीप कुमार फायर स्टेशन के द्वितीय तल पर फायर कर्मियों के लिए बने बैरक में रहते थे। बुधवार सुबह जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो साधी कर्मी उनकी बैरक में पहुंचे। इस दौरान वहां देखा तो संदीप कुमार फंदे से लटके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
जांच में पता चला है कि संदीप सिविल सर्विसेज की भी तैयारी कर रहे थे। उनकी अभी शादी नहीं हुई थी। 2018 में संदीप के पिता और 2024 में मां की मौत हो चुकी है। वह पिछले कई दिन से मानसिक तनाव में थे। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। वहीं फायर विभाग के जवान की मौत से विभाग में शोक की लहर है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। संदीप कुमार सेक्टर-150 के पास हुई घटना में राहत और बचाव कार्य में शामिल नहीं थे।