घटनास्थल पर दमकलकर्मी की टीम पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। सिलिंडर में विस्फोट के कारण हुए इस हादसे से अफरा-तफरी का माहौल है।
नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर दुकानों में शनिवार को 4 से 5 एलपीजी सिलिंडरों में विस्फोट होने की सूचना मिली है। इस घटना के कारण कई दुकानें आग की चपेट में आ गईं और मौके पर हड़कंप मच गया। हादसा इतना भयानक था कि एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। जिससे स्थानीय लोगों और छात्रों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर दमकलकर्मी की टीम पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। सिलिंडरों में विस्फोट के कारण हुए इस हादसे से अफरा-तफरी का माहौल है। धमाके के बाद आग लगने से आसमान में काल धुएं के काले गुबार छा गया।
पुलिस के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के बाहर कई दुकानें हैं, वहां सिलिंडर फटने से आग लगी है। पहले एक दुकान में सिलिंडर फटने से आग लगी। फिर चार अन्य दुकानों में आग फैल गई। अन्य दुकानों में भी सिलिंडर फटने की सूचना है।