फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नोएडा के सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन के पास विशाल मेगा मार्ट में भीषण आग, दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू

Fri, 27 Mar 2026 09:00 AM IST
Vijay Singh Pundir आईएएनएस, नोएडा
विज्ञापन
विशाल मेगा मार्ट में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर 76 में मेट्रो स्टेशन के पास स्थित विशाल मेगा मार्ट में आज एक भीषण आग लग गई, जिसने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि मौके पर हड़कंप मच गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल विभाग की करीब 15 गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


सीएफओ गौतमबुद्धनगर प्रदीप कुमार ने बताया आज थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास विशाल मेगा मार्ट के प्रथम तल पर आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों की मदद से आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस अधिकारीगण द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना प्रतीत हो रहा है। मौके पर स्थिति सामान्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें