परचून की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान
दादरी संवाद। कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित बाजार में शुक्रवार की रात परचून की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दमकल की गाड़ियों ने आग को बुझाया। जानकारी के अनुसार, दादरी नगर के जीटी रोड स्थित बाजार में प्रमोद कुमार की परचून की दुकान है। शुक्रवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब 11 बजे दुकान से धुआं निकलने लगा। आग लगने की घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दमकल की गाड़ियों को बुलाया। दुकान में करीब 10 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान बताया गया है। एसीपी प्रशाली गंगवार का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।