आनंद पर्वत इलाके में एक डीटीसी बस की चपेट में आकर एक शख्स की मौत हो गई है। वहीं, द्वारका में भी सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आनंद पर्वत इलाके में एक डीटीसी बस ने कई लोगों को टक्कर मार दी। एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
खुद को चश्मदीद बताने वाले एक व्यक्ति ने बताया, 'बस एक महिला चला रही थी। 2-3 लोग इसकी चपेट में आ गए और घायल हो गए। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। एक स्कूटी बस के नीचे फंस गई। '
#WATCH | Delhi: A man, claiming to be an eyewitness, says, "...A woman was driving the bus. 2-3 people got hit and were injured; one died on the spot. One scooty is still stuck under the bus. The incident occurred a short while ago." https://t.co/4BlojBUPHy
उधर, द्वारका के सेक्टर-18 स्थित क्रेसेंट अपार्टमेंट रेड लाइट के पास भी सड़क हादसा हुआ है। इसमें एक ट्रक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिन पर कुल चार लोग सवार थे। गौरव नाम के एक व्यक्ति की सिर कुचलने से मौत हो गई। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक की पहचान गौरव को रूप में हुई है। घायलों में हितेश (18), हर्षित (20), ध्रुव (23) शामिल हैं। ट्रक चालक, आगरा (यूपी) निवासी 41 वर्षीय होतम सिंह को पकड़ लिया गया है। दुर्घटना में शामिल ट्रक, दोनों बाइकें और अन्य साक्ष्यों को जब्त कर लिया गया है। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।