फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आनंद पर्वत इलाके में डीटीसी बस ने कई लोगों को मारी टक्कर, एक शख्स की हुई मौत और कई घायल

Sat, 17 Oct 2026 10:43 AM IST
Vijay Singh Pundir एएनआई, नई दिल्ली

सार

आनंद पर्वत इलाके में एक डीटीसी बस की चपेट में आकर एक शख्स की मौत हो गई है। वहीं, द्वारका में भी सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
डीटीसी बस की टक्कर से एक शख्स की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनंद पर्वत इलाके में एक डीटीसी बस ने कई लोगों को टक्कर मार दी। एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


खुद को चश्मदीद बताने वाले एक व्यक्ति ने बताया, 'बस एक महिला चला रही थी। 2-3 लोग इसकी चपेट में आ गए और घायल हो गए। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। एक स्कूटी बस के नीचे फंस गई। ' द्वारका में ट्रक से कुचलकर युवक की मौत
विज्ञापन

उधर, द्वारका के सेक्टर-18 स्थित क्रेसेंट अपार्टमेंट रेड लाइट के पास भी सड़क हादसा हुआ है। इसमें एक ट्रक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिन पर कुल चार लोग सवार थे। गौरव नाम के एक व्यक्ति की सिर कुचलने से मौत हो गई। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान गौरव को रूप में हुई है। घायलों में हितेश (18), हर्षित (20), ध्रुव (23) शामिल हैं। ट्रक चालक, आगरा (यूपी) निवासी 41 वर्षीय होतम सिंह को पकड़ लिया गया है। दुर्घटना में शामिल ट्रक, दोनों बाइकें और अन्य साक्ष्यों को जब्त कर लिया गया है। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें