फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शराब के नशे में चॉकलेट से लदा ट्रक गांव की गली में पहुंचा दिया

विज्ञापन
गांव रसगवां की गली में फंसा ट्रक। स्रोत : ग्रामीण - फोटो : samvad
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव रसगवां में शुक्रवार रात करीब एक बजे चाॅकलेट से भरा ट्रक संकरी गली में घुसकर फंस गया। ग्रामीणों ने बताया कि चालक गांव खोंडा निवासी मद्रासी ट्रक लेकर बुलंदशहर जा रहा था। गांव आने के बाद उसने शराब पी और ट्रक लेकर चला। खोंडा से निकलते ही उसने ट्रक रसगवां की ओर मोड़ दिया। नशे में हाेने के कारण उसने ट्रक काफी तेज चलाया और मार्ग के कई पेड़ों की टहनियाें को तोड़ते हुए रसगवां में आ गया। वहां एक गली के बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे जोर की आवाज हुई। टक्कर की आवाज सुनकर सोते ग्रामीण उठ गए और बाहर आकर देखा तो गली में ट्रक फंसा था। बिजली के खंभे में ट्रक टकराने से पूरे गांव की बिजली ठप हो गई। ग्रामीणों ने चालक को उतारकर पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली निरीक्षक शिव कुमार शर्मा का कहना है कि किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें