फोटो -
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के श्री दुर्गे मंदिर में आयोजित 62वें नवरात्रि वार्षिक मेले में विशाल दंगल हुआ। इसमें दूर-दराज से आए सैकड़ों पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल का मुख्य मुकाबला मोहित और दीपांशु के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने एक लाख एक हजार रुपये और रेशमी सेले के पुरस्कार के लिए जोरदार कुश्ती लड़ी, लेकिन मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसके बाद मंदिर समिति ने दोनों पहलवानों को 41-41 हजार रुपये देने का निर्णय लिया। दंगल का शुभारंभ हनुमान पूजा और रिबन काटकर किया गया। दंगल में 5,100 रुपये से लेकर 31 हजार रुपये तक के अन्य मुकाबले भी हुए। समिति ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।