फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दवाओं के निर्माण के दौरान धूल-मिट्टी से छुटकारा दिलाएगी डी-डस्टिंग टनल

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित हुई पीएमईसी इंडिया म
विज्ञापन
पीएमईसी इंडिया 2026 में प्रदर्शित की गई आधुनिक तकनीक
विज्ञापन



नितेश कुमार



ग्रेटर नोएडा। फार्मा उद्योग में दवाओं के निर्माण के दौरान स्वच्छता और धूल-मुक्त वातावरण बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण होता है। उत्पादन प्रक्रिया में कच्चे माल और अन्य सामग्रियों के साथ आने वाले धूल के कण कई बार उत्पाद की गुणवत्ता और कार्यस्थल की स्वच्छता के लिए चुनौती बन सकते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रही पीएमईसी इंडिया 2026 में एक निजी कंपनी की ओर से तैयार की गई स्वचालित डी-डस्टिंग टनल आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कंपनी का दावा है कि यह तकनीक सामग्री की सफाई के साथ उन्नत वायु शोधन की सुविधा भी प्रदान करती है।



कंपनी की ओर से प्रदर्शित इस सिस्टम की खासियत इसकी स्वचालित कार्यप्रणाली है। इसमें फार्मा उद्योग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को एक विशेष बंद टनल के भीतर से गुजारा जाता है। इस दौरान सामग्री की बाहरी सतह पर मौजूद धूल और अन्य कणों को हटाने के लिए स्वचालित सफाई प्रक्रिया अपनाई जाती है। पूरी प्रक्रिया एक नियंत्रित और बंद वातावरण में होती है, जिससे सफाई के दौरान धूल के कण आसपास के क्षेत्र में फैलने की आशंका कम होती है।
विज्ञापन

कंपनी के तकनीकी निदेशक गौरव कुमार गोयल का कहना है कि इस तकनीक में सामग्री के प्रवेश और निकास के लिए शटर आधारित व्यवस्था दी गई है। सामग्री टनल में प्रवेश करने के बाद शटर बंद हो जाते हैं और इसके बाद निर्धारित सफाई प्रक्रिया शुरू होती है। सफाई पूरी होने पर सामग्री को बाहर निकाला जाता है। इस पूरी व्यवस्था का उद्देश्य सामग्री को बाहरी वातावरण की धूल से बचाते हुए साफ-सुथरे तरीके से आगे की उत्पादन प्रक्रिया तक पहुंचाना है।
तीन दिवसीय प्रदर्शनी का समापन हो गया। मीडिया प्रभारी सुभाष पाटिल ने बताया कि इस प्रदर्शनी ने भारतीय फार्मास्युटिकल उद्योग को वैश्विक कंपनियों और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ संवाद एवं कारोबारी सहयोग का अवसर भी प्रदान किया। इसमें 1000 से अधिक प्रदर्शकों ने अपने उत्पाद और तकनीक प्रदर्शित की, जबकि 120 से अधिक देशों से करीब 50 हजार आगंतुक पहुंचे।
विज्ञापन

मानवीय हस्तक्षेप और धूल के संपर्क में कमी
पारंपरिक तरीके से सामग्री की सफाई करने में कर्मचारियों को अधिक समय और श्रम लगाना पड़ सकता है। वहीं स्वचालित सिस्टम में सफाई की प्रक्रिया मशीन के माध्यम से संचालित होती है। इससे मैनुअल हैंडलिंग की जरूरत कम करने और कर्मचारियों के धूल के सीधे संपर्क को सीमित करने में मदद मिल सकती है। साथ ही सामग्री की सफाई की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाया जा सकता है।

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित हुई पीएमईसी इंडिया म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें