फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर की रसोई में आत्मनिर्भरता का तड़का

विज्ञापन
रत्नम्मा
विज्ञापन
सोसाइटियों में रहने वालीं महिलाएं स्वाद के हुनर को बना रहीं रोजगार का जरिया
विज्ञापन

कोई घर पर बना रही कुकीज तो कोई चला रही क्लाउड किचन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहर की सोसाइटियों में रहने वाली महिलाएं अब घर की रसोई में आत्मनिर्भरता का तड़का लगा रही हैं। परिवार की जिम्मेदारियों के साथ अपने हुनर को कारोबार में बदलकर महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। कोई घर पर कुकीज तैयार कर ग्राहकों तक पहुंचा रही हैं तो कोई क्लाउड किचन के जरिये लोगों को घर जैसा स्वाद परोस रही हैं। इन महिलाओं की पहल बताती है कि कारोबार शुरू करने के लिए बड़े निवेश या दुकान की जरूरत नहीं, हुनर और कुछ नया करने का जज्बा होना जरूरी है।

कोविड में शुरू किया बिजनेस
सेक्टर-108 में स्थित ग्रेट वेल्यू शरणम में रहने वाली अमिता यादव बताती हैं कि उन्होंने कोविड में घर से खाना बनाना शुरू किया। उन्होंने बताया कि सबसे पहले उन्होंने वड़ा पाव से इसकी शुरुआत की थी। सोशल मीडिया के माध्यम से हर चीज बनानी सीखी और अब कारोबार काफी बढ़ गया। आज एक दिन पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। सुबह जल्दी उठकर नाश्ता, लंच और रात का डिनर बनाती हूं। इसके साथ चाइनीज इटैलियन सारी चीजें बना लेती हूं। सोसाइटी के ग्रुप से इसकी शुरूआत होती है। सबसे अच्छी बात यह होती है आज मेरे खाने के चर्चे इतने हैं कि आसपास की सोसाइटी प्रतीक, लोटस बुलेवर्ड, लोट्स-300 से भी ऑर्डर आते हैं।
विज्ञापन


घर पर कुकीज बनाकर बना रहीं पहचान
एग्जॉटिका सोसाइटी में रहने वाली नेहा ने घर पर ही तरह-तरह की कुकीज तैयार करती हैं। उन्होंने बताया कि साल 2023 में निजी कारणों की वजह से काम रोक दिया था। फिर साल 2026 में शुरू किया है। काम घर से शुरू किया पर आज वह प्रमाणित पेस्ट्री शेफ हैं। अब वह केक, कुकीज और गिफ्ट हैंपर्स बनाकर कस्टमाइज करके बनाती हैं। घर पर ही रहकर अपने शौक और हुनर को छोटे व्यवसाय का रूप दिया है। घर की रसोई में तैयार होने वाली कुकीज को ग्राहकों तक पहुंचाकर वह अपनी अलग पहचान बना रही हैं। उन्होंने बताया कि इस काम में स्वाद के साथ गुणवत्ता और ग्राहकों की पसंद का भी ध्यान रखती हैं। आज वह अपने काम के साथ इसे ब्रांड बनाने में जुटी हैं।
विज्ञापन


हुनर को बनाया आत्मनिर्भरता का आधार

सेक्टर-12 निवासी रतनम्मा भी अपने हुनर के जरिये लोगों तक खाद्य सामग्री पहुंचाकर कारोबार कर रही हैं। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच काम को आगे बढ़ाना उनके लिए एक चुनौती है लेकिन अपने प्रयासों से वह इस दिशा में आगे बढ़ रही हैं। सोसाइटियों में रहने वाली इन महिलाओं के लिए परिचितों, आपसी संपर्क और सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंच बनाना कारोबार का अहम हिस्सा बन रहा है। इनकी पहल दूसरी महिलाओं को भी घर बैठे अपना काम शुरू करने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने बताया कि वह खासकर साउथ इंडियन खाना बनाती हैं, जिसे लोग काफी पसंद करते है। इससे लोगों के बीच उनके खाने का स्वाद चर्चा में रहता है। उन्होंने बताया कि आज वह बल्क में ऑर्डर बनाती है जिससे उनका काम सामने आया है।

रत्नम्मा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें