फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 5 एकड़ में 13.50 करोड़ की लागत से ग्रेनो वेस्ट में बनेगा श्मशान घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
-दादरी विधायक के पत्र पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दी मंजूरी, जल्द शुरू होगा काम
विज्ञापन

-अभी ग्रेनो वेस्ट के लोगों को जाना पड़ता है नोएडा के सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवास
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में बिसरख के पास हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में श्मशान घाट बनेगा। जो ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में रहने वाले लोगों का होगा। अभी अंतिम निवास नहीं होने के कारण निवासियों को नोएडा के सेक्टर-94 जाना पड़ता है। लंबे समय से ग्रेनो वेस्ट के विभिन्न संगठन व निवासी श्मशान घाट बनाने की मांग कर रहे थे। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने प्राधिकरण स्तर पर ग्रेनो वेस्ट के लोगों की इस समस्या को प्रमुख से उठाकर समाधान कराया है।
विज्ञापन


ग्रेनो वेस्ट में 100 से अधिक सोसाइटियां हैं। जहां इस समय दो लाख से अधिक लोग रह रहे हैं। भविष्य में यह संख्या 10 लाख से ऊपर जाएगी, लेकिन इन लोगों के लिए वहां पर श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मास्टर प्लान में भी इसकी व्यवस्था नहीं की थी। लोगों को अंतिम संस्कार करने के लिए नोएडा के सेक्टर 94 स्थित अंतिम निवास स्थान पर जाना पड़ता है। परेशानी को देखकर स्थानीय निवासी व विभिन्न धार्मिक व सामाकि संगठन लगातार प्राधिकरण व जन प्रतिनिधियों से श्मशान घाट बनवाने की मांग कर रहे थे। अब प्राधिकरण ने ग्रेनो वेस्ट में श्मशान घाट बनाने को मंजूरी दे दी है। बुधवार को प्राधिकरण के अफसरों ने बिसरख गांव के पास हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में जमीन चिन्हित भी कर दी है। अफसरों ने बताया कि बिसरख के पास हिंडन नदी पर नया पुल बनाया गया था। उसी के पास डूब क्षेत्र में 5 एकड़ जमीन को चिन्हित किया गया है। जिस पर 13.50 करोड़ की लागत से श्मशान घाट का निर्माण कराया जाएगा। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा और दिसंबर तक निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें