फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: करवाचौथ के उपलक्ष्य में सजी रंगारंग सांस्कृतिक शाम

विज्ञापन
विज्ञापन
-एमसीडी मुख्यालय के सिविक सेंटर परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

-महिलाकर्मियों ने पारंपरिक परिधानों में नृत्य, संगीत प्रस्तुत कर बांधा समा
-स्थाई समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने मेहंदी लगवाकर किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। करवाचौथ के उपलक्ष्य में एमसीडी मुख्यालय सिविक सेंटर परिसर में बुधवार को एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला कर्मचारियों ने पारंपरिक परिधानों में सजे-संवरे हुए नृत्य, गीत-संगीत और रस्मों के माध्यम से करवाचौथ के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व को खूबसूरती से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने मेहंदी लगवाकर उपस्थित महिलाओं को करवाचौथ की शुभकामनाएं दीं और कहा कि करवाचौथ केवल व्रत या परंपरा का पर्व नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति में समर्पण, प्रेम और परिवार के प्रति निष्ठा का प्रतीक है। ऐसे आयोजन कार्यस्थल पर सौहार्दपूर्ण वातावरण और सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष रेखा रानी सहित निगम की कई महिला अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहीं। उन्होंने सभी को त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि करवाचौथ नारी शक्ति और भारतीय परंपरा का जीवंत प्रतीक है, जिसे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें