फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कागजों पर चमकता क्लब, धरातल पर सुविधाओं का अकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कागजों पर चमकता क्लब, धरातल पर सुविधाओं का अकाल
विज्ञापन

निवासियों ने की शिकायत, सेक्टर-50 क्लब में मेंबरशिप समेत खेल सुविधाएं अभी भी लंबित
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-50 में नोएडा प्राधिकरण की ओर से बनाए गए सांस्कृतिक क्लब के उद्घाटन को 12 महीने बीत गए लेकिन अभी भी सुविधाएं अधूरी हैं। इसको लेकर निवासियों में नाराजगी बनी हुई है। वहीं नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत भी की गई है।


सेक्टर-50 निवासी नोफा अध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि करीब सालभर पहले 4.5 एकड़ की जमीन पर इस क्लब को विकसित किया गया था। करोड़ों की लागत से बनकर तैयार क्लब में सुविधाएं आज भी अधूरी हैं। सबसे जरूरी यहां अभी तक निवासियों के लिए मेंबरशिप तक शुरू नहीं की गई है। सालभर कोई हलचल न होने के चलते फर्नीचर, दीवारें खराब होने लगी हैं, लेकिन इसकी शुरुआत की आस अभी भी बनी हुई है। उनका कहना है कि इसी फरवरी से कार्यक्रमों की बुकिंग तो शुरू हो गई है, कुछ आयोजन भी हुए लेकिन अभी तक मेंबरशिप प्रक्रिया शुरू न होने से सेक्टर के निवासी नाराज हैं। जबकि उद्घाटन के दौरान आश्वस्त किया गया था कि हफ्तेभर में प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस मामले को लेकर आइजीईआरएस के माध्यम से शिकायत की गई। निवासियों का कहना है कि करोड़ों खर्च करने के बाद 10 हजार से ज्यादा लोगों को लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव सिंह के अनुसार, पहली मंजिल पर ऑफिस, एक्टिविटी रूम, बार एरिया सहित अन्य सुविधाएं मिलनी हैं। इसके अलावा बच्चों और बुजुर्गों के लिए खेल व मनोरंजन से जुड़ी कई सुविधाएं मिलनी हैं। हालांकि हॉल बुकिंग फिलहाल शुरू हो गई है लेकिन अभी तक मेंबरशिप सुविधा शुरू नहीं हुई है। क्लब में स्नोकर और टेबल टेनिस के लिए उपकरण तो आ गए लेकिन अभी तक उन्हें सेट नहीं किया गया है।
वर्जन
क्लब का उद्घाटन हुए सालभर हो गए लेकिन अभी तक मेंबरशिप शुरू न होने से निवासी क्लब का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। -राजीव सिंह, अध्यक्ष, नोफा
सुविधाएं उद्घाटन के बाद शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन उद्घाटन के सालभर बीतने के बाद भी शुरूआत नहीं हो सकी। - अशोक कुमार नौरियाल, निवासी
नोएडा प्राधिकरण को सुविधाएं शुरू करने के लिए पत्र लिखा गया है ताकि सभी को क्लब का लाभ मिल सके। -महेंद्र सिंह, निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें