फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो: सोसाइटी गेट पर गार्ड और डिलीवरी ब्वॉय में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल

Sun, 25 Jan 2026 11:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

घटना के दौरान सोसाइटी गेट पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सोसाइटी के कुछ निवासियों ने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
गार्ड और डिलीवरी ब्वॉय में भिड़ंत - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र स्थित निम्बस सोसाइटी के मुख्य गेट पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब सिक्योरिटी गार्ड और एक डिलीवरी ब्वॉय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। 

विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान लाठी और डंडों का भी इस्तेमाल किया गया। जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना के दौरान सोसाइटी गेट पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सोसाइटी के कुछ निवासियों ने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। 

वहीं, सूचना मिलने पर बीटा-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि जांच कर कार्रवाई क जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें