फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सेवा का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सेवा का अभियान
विज्ञापन

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही फल वितरण भी किया गया। महाराणा प्रताप मंडल में मंडल अध्यक्ष दीनबंधु कुमार के नेतृत्व में निठारी गांव स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के अध्यक्ष रामकिशन यादव के नेतृत्व में विनोद त्यागी, अमित त्यागी और करतार चौहान ने भी स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। अनिल पांडे, संजय बैंसला, सुनील और रवि दत्त शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें