नोएडा। सेक्टर-18 स्थित होटल में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की ओर से एमएसएमई कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए उद्योगपतियों और व्यापारियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि एमएसएमई विभाग के कमिश्नर व आईएएस अधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन रहे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि संस्था सात वर्षों से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि संगठन के आठ राज्यों में 40 हजार से अधिक सदस्य हैं। कॉन्क्लेव में स्थानीय व्यापारियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने के लिए नि:शुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए गए। के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि सरकार एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में उद्योग विस्तार, सरकारी योजनाओं, निवेश और व्यापारिक चुनौतियों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर दीपक अग्रवाल, गोविंद बाबू टाटा, मनोज मद्धेशिया, सानू गुप्ता, उमेश सिंह, संजय कुमार गोयल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और उद्यमी उपस्थित रहे। ब्यूरो