ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दुजाना गांव में उम्मीद संस्था की ओर से पल्स फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 56 यूनिट रक्तदान किया गया। संस्था के संस्थापक और संयोजक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर, हरीश प्रधान, डॉ. रोहित चौधरी, कपिल प्रधान, मनोज चेयरमैन, अरुण नागर, भूपेंदर नागर, अनिल प्रधान, महेंद्र प्रधान, कपिल नागर आदि मौजूद रहे।