यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एडीसीपी रणविजय सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक गैंग है जो दिल्ली से सवारियों को बैठकर नोएडा के विभिन्न जगहों पर ले जाता था और उन्हें लूटकर फरार हो जाता था। इसकी सूचना के मद्देनजर हम चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान एक दुर्घटनाग्रस्त कार मिली जिसमें तीन लोग सवार थे।
घेराबंदी के दौरान तीनों ने पुलिस पर गोली चलाई। इसी दौरान तीनों में से एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि अन्य दो लोग वहां से फरार हो गए। उन्हें पकड़ने के लिए तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि बदमाश थाना फेज 2 और 39 से वांछित चल रहे हैं। उनके ऊपर नोएडा से 25,000 रुपये का इनाम भी घोषित है।