फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिसाहडा गांव में निकला 15 फुट लंबा अजगर

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बिसाहडा गांव में अजगर निकलने से खेत में काम कर रहे किसान डर गए। सूचना पाकर वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर ग्रेटर नोएडा सुरजपुर के सुरक्षित जोन में छोड़ दिया। वन रेंजर अधिकारी मोहम्मद मोहसिन ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि प्यावली बिसाहडा मार्ग के पास स्थित जंगल में अजगर घूम रहा है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ लिया। सूरजपुर वन विभाग के सुरक्षित जोन में छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि अजगर की लंबाई 15 फुट के करीब व दस किलो वजन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें