फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जैसलमेर के लिए रवाना हुआ छात्रों का 105 सदस्यीय दल

Tue, 25 Nov 2025 01:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के दल को रवाना करते कमल शर्मा व अन्य।
विज्ञापन
भिवानी। जिले के 14 पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के 105 विद्यार्थियों का दल साहसिक एवं प्रकृति अध्ययन शिविर के लिए शनिवार को जैसलमेर के लिए सोमवार को रवाना हुआ। दल को हरी झंडी जिला समन्वयक यूथ एंड इको क्लब्स एवं मिशन लाइफ कमल शर्मा ने दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला द्वारा समय-समय पर छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए साहसिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को प्रकृति के बीच रहकर अनुभव आधारित शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया गया है। इसी क्रम में यह कैंप 25 से 29 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

शिविर के दौरान विद्यार्थी जैसलमेर क्षेत्र की प्राकृतिक वनस्पति, भू-आकृति और जलवायु का प्रत्यक्ष अध्ययन करेंगे। साथ ही ऊंट की सवारी, जीप सफारी, पटवों की हवेली, तनोट माता मंदिर, लोंगेवाला बॉर्डर, बीएसएफ कैंप, भारत-पाकिस्तान बॉर्डर, कुलधरा गांव सहित रेतीले मरुस्थल में अनुकूलन का अनुभव जैसे अनेक साहसिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शिविर में बच्चों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए नवाब सिंह को नोडल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। टीम के साथ तीन महिला एस्कॉर्ट शिक्षक मंजू रानी, सुमन लता और अनीता सहगल तथा चार पुरुष एस्कॉर्ट शिक्षक नवाब सिंह, दलीप कुमार, मनोज शर्मा और पवन कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


जिला परियोजना संयोजक विनय जिंदल और सहायक परियोजना अधिकारी विवेक अदलखा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि पांच दिन तक 14 स्कूलों के 105 विद्यार्थी शैक्षणिक टूर पर विभिन्न स्थलों का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें