ग्रेटर नोएडा। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में गौतमबुद्ध नगर के 1340 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिले में परीक्षा के लिए 2292 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इस तरह 58.56 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई जबकि 952 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 728 छात्र और 612 छात्राएं शामिल हुईं। परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि कई सवाल पिछले साल के पेपर से मिलते-जुलते थे। गणित के कुछ सवालों में अधिक समय लगा हालांकि परीक्षा अच्छी रही। ब्यूरो