फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसानों की आज महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी/रबूपुरा।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की नीतियों के विरोध और विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) समेत कई किसान संगठन रविवार को फलैदा कट पर महापंचायत करेंगे। इसमें रौनीजा और दयानतपुर गांव के धरनारत किसानों सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। किसान आवासीय प्लॉट और अतिरिक्त मुआवजे की मांग उठाएंगे। दयानतपुर के किसान हाईवे के लिए 7 प्रतिशत आवासीय प्लॉट और 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा मांगेंगे। किसानों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी होने तक 60 मीटर सर्विस रोड और 120 मीटर वीआईपी रोड का निर्माण नहीं होने देंगे। महापंचायत में भाकियू लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज सिंह समेत कई किसान नेता शामिल होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें