फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी और बिजली की मांग पर रास्ता जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी और बिजली की मांग पर रास्ता जाम
विज्ञापन

नूंह। नूंह शहर से मात्र पांच किलोमीटर दूर बसे सलंबा गांव में गंदा पानी आने और पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने नूंह-सोहना रोड पर जाम लगा दिया। जाम केवल आधे घंटे का था लेकिन इससे वाहनों की काफी लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बाद में अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया।
विज्ञापन

गांव सलंबा निवासी बुरहान, अबुबकर, जक्की ने बताया कि उनके गांव में कई दिनों से गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है। गांव के लोगों ने इस बारे में पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को शिकायत की लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। उनका आरोप है कि जब से रमजान शुरू हुआ है तब से बिजली नहीं के बराबर आ रही है, जिसकी वजह से रोजेदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव के लोगों का कहना है कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो फिर जाम लगायेंगे।
विज्ञापन

-----------------------
गांव में पाइप लाइन टूटने से गंदा पानी जा रहा था। जिसे ठीक करने के लिए कर्मचारी भेज दिए गए हैं। रविवार सुबह तक समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
आबिद हुसैन कनिष्ठ अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग, नूंह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें