20 मार्च तक पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की
नोएडा। जिले को पोलियो मुक्त रखने के लिए सेक्टर-39 स्थित स्वास्थ्य विभाग ने पोलियो अभियान की शुरुआत कर दी है। 10 दिवसीय अभियान 20 मार्च तक चलेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीमें पोलियो बूथ एवं घरों में जाकर पांच साल से कम आयु के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएंगी। जिले में 1070 बूथ बनाए गए हैं। अभियान के लिए 3065 स्वास्थ्य कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया की एडिशनल सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह के निर्देशन में अभियान चलाया जाएगा। लोगों से अपील है कि वह अपने बच्चों को पोलियो ड्रॉप जरूर पिलाएं। इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं। यदि एक बार ड्रॉप पिला चुके हैं, तो दोबारा भी पिलाई जा सकती है। ब्यूरो