डॉ. परमेश्वर अरोड़ा का दुबई में शेख के हाथों सम्मान
गुरुग्राम। वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइसिस (वासमे) संस्था की ओर से दुबई में आयोजित 22वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में गुरुग्राम के डॉ. परमेश्वर अरोड़ा को एक्सेप्शनल एक्टिविटी अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. अरोड़ा को जल सेवन की आयुर्वेदिक विधि को बढ़ावा देने के लिए यह सम्मान मिला है। सम्मेलन में विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।
कार्यक्रम में डॉ. परमेश्वर अरोड़ा ने जल सेवन की आयुर्वेदिक विधि पर चर्चा करते हुए बताया कि अधिक पानी पीने से स्वस्थ रहते हैं, यह एक भ्रम है। वह लगभग 3 वर्षों से जल सेवन की वैदिक विधि के प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। दुबई के शेख सैयद अलमुहराये ने उन्हें सम्मानित किया।