फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा गया मां का स्कंद स्वरूप, मंदिर रहे गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूजा गया मां का स्कंद स्वरूप, मंदिर रहे गुलजार
विज्ञापन

गुरुग्राम। गुरुग्राम। गुरुग्राम के मशहूर शीतला माता मंदिर एवं अन्य मंदिरों में रविवार को नवरात्र के मद्देनजर भगवती के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा एवं श्रृंगार किया गया। मां के भक्तों ने रविवार की छुट्टी का भरपूर लाभ उठाया। इसकी झलक खासतौर पर शीतला माता मंदिर एवं अन्य मंदिरों में देखने को मिली। मंदिरों में सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा।
शीतला माता मंदिर में स्कंदमाता का श्रृंगार व पूजा-अर्चना पूरे विधि विधान के साथ की गई। मंदिर में सुबह चार बजे ही पूजा के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर बाद श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ। मंदिर में क्षेत्र के ही नहीं बल्कि हरियाणा के विभिन्न इलाकों के साथ-साथ दिल्ली, राजस्थान आदि जगहों से श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने मां की आराधना की। इसके अलावा प्रेम मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, घंटेश्वर आदि मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। वहीं मंदिरों में रामायण पाठ भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें