फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दो विभागों में केवल ई-चालान की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अब दो विभागों में केवल ई-चालान की सुविधा
विज्ञापन

- संस्थागत और औद्योगिक संपत्तियों की किसी भी सेवा के लिए चालान वेबसाइट से जारी होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा।
अब नोएडा प्राधिकरण के संस्थागत और औद्योगिक विभागों में ई-चालान से ही काम होगा। यहां अब 01 अक्तूबर से मैनुअल चालान पर रोक लग गई। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक नोएडा प्राधिकरण के औद्योगिक विभाग की 10 हजार प्रॉपर्टी और संस्थागत की 1100 प्रॉपर्टी की सेवाएं ऑनलाइन हो गई हैं। इन विभागों में अब किसी तरह के काम के लिए जो चालान बैंक के माध्यम से मैनुअल तरीके से जमा होते थे। अब उनको नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट से जारी कराना जरूरी होगा। वेबसाइट से जारी होने के बाद उसे बैंक में जमा कराना होगा।
नोएडा प्राधिकरण ने इस सेवा के लिए पहले से जुड़े सभी बैंकों को भी प्रशिक्षित करने का काम 1 अक्तूबर को किया है। इसमें बताया गया कि प्राधिकरण के ई-चालान को कैसे जमा कराना होगा और आगे की कार्रवाई किस प्रकार से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि आगामी 1 नवंबर से प्राधिकरण की सभी विभागों की प्रॉपर्टी ऑनलाइन हो जाएगी। इसके बाद ऑनलाइन तरीके से ही पैसे आदि जमा कराने की भी सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें