फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्मल डिलीवरी को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नार्मल डिलीवरी पर अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

नोएडा। जिला अस्पताल में नार्मल डिलीवरी करने को लेकर लेबर रूम में हंगामा हो गया। परिजन चाहते थे कि नार्मल डिलीवरी हो और आपरेशन न करना पड़े। अस्पताल प्रशासन का कहना था कि जटिलता होने की वजह से आपरेशन के लिए बोला गया था, लेकिन परिवार के लोग आपरेशन कराने को तैयार नहीं हुए। सीएमएस डॉक्टर अजेय अग्रवाल ने बताया कि दो दिन पहले शबाना नाम की गर्भवती महिला अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी। पानी की कमी की वजह से महिला की नार्मल डिलीवरी में खतरा था। परिजनों को आपरेशन के जरिये डिलीवरी के लिए कहा गया, लेकिन परिवार तैयार नहीं हुआ। इस बात पर डॉक्टर ने मरीज को रेफर करने के लिए कहा, लेकिन मरीज उसके लिए भी तैयार नहीं हुआ। रेफर करने को लेकर परिजन हंगामा करने लगे। इसके बाद डॉक्टर ने नार्मल डिलीवरी करने की कोशिश की, जिसमें डॉक्टर सफल रही। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें