फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवकों में एक की मौत दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन


तावडू। तावडू मोहम्म्दपुर अहीर रोड़ पर डिगरहेड़ी मोड़ के पास बोलेरो की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रॉकलैंड अस्पताल मानेसर में भर्ती कराया गया है, जिसकी हालत गंभीर बताई गई है। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रविवार शाम गांव सियानिका थाना तावडू के दो युवक साथ लगते गांव डिंगरहेड़ी के पास बाइक पर दूध लेने के लिए गए थे। जब वह तावडू -मोहम्मदपुर सड़क पर गांव डिंगरहेड़ी मोड़ के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार बोलेरो के अज्ञात चालक ने विपरीत दिशा में जाकर टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीण व राहगीरों की मदद से नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने एक को नल्हड़ नूंह रेफर कर दिया, जबकि एक को भिवाड़ी के निजी अस्पताल भेजा गया। नल्हड़ रेफर किए गए युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और गंभीर हालत के चलते दूसरे युवक को भिवाड़ी से रॉकलैंड अस्पताल मानेसर रेफर कर दिया गया, जिसकी हालत बेहद नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें