फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूट की राहत के साथ आज से नया सर्किल रेट लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: छूट के साथ जिले में आज से नया सर्किल रेट लागू
विज्ञापन

सबहेड: मकान, दुकान, ऑफिस की रजिस्ट्री सस्ती हो जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। कुछ छूट की राहत के साथ बुधवार से सर्किल रेट लागू हो जाएगा। जिलाधिकारी ने प्रस्तावित सर्किल रेट पर हस्ताक्षर करके मुहर लगा दी है। सर्किल रेट व मूल्यांकन दरों में छूट का लाभ लाखों फ्लैट खरीदारों, व्यवसायियों व ऑफिस चलाने वालों को मिल पाएगा। हालांकि, सर्किल रेट में पिछले वर्ष की अपेक्षा कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल रजिस्ट्री में राहत दिलाने की कवायद की गई है। इसके लिए जिलाधिकारी बीएन सिंह ने संपत्ति मूल्यांकन पुनरीक्षण समिति का गठन किया था। समिति ने सर्वे के बाद जिलाधिकारी को प्रस्ताव दिया था। इस पर आपत्तियां भी मांगी गई थी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद सर्किल रेट लागू हो गया।

छूट से यह होगा निवासियों को लाभ
- फ्लैट की रजिस्ट्री के दौरान पांच कॉमन सुविधाओं पर लगने वाले 15 प्रतिशत सरचार्ज के बदले अब 6 प्रतिशत सरचार्ज लगेगा।
- बाइक पार्किंग पर 75 हजार रुपये की स्टांप ड्यूटी से मुक्ति मिली।
- ग्राउंड फ्लोर की दुकानों की रजिस्ट्री में संपत्ति के मूल्यांकन पर 15 प्रतिशत की छूट।
- ग्राउंड फ्लोर से नीचे के तल के लिए 75 के बदले 65 प्रतिशत पर स्टांप ड्यूटी लगेगी।
- आईटी और आईटीईएस की इमारत के ग्राउंड फ्लोर की रजिस्ट्री में संपत्ति के मूल्यांकन में 20 प्रतिशत की छूट।
- ग्राउंड फ्लोर से नीचे की रजिस्ट्री में संपत्ति के 60 प्रतिशत के बदले 50 प्रतिशत मूल्यांकन पर होगी रजिस्ट्री।
- द्वितीय तल के लिए 50 प्रतिशत के बदले 45 प्रतिशत, तृतीय तल के लिए 45 प्रतिशत के बदले 40 प्रतिशत पर रजिस्ट्री।
यह नहीं हो पाया
नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से आवंटित आवासीय, औद्योगिक भूखंडों व अकृषक फ्री होल्ड भूखंडों व उनमें निर्मित संपत्तियों, कृषि भूमि हेतु सर्किल रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं
विज्ञापन

- जेवर व दादरी क्षेत्र के लिए भी सर्किल रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं

कुछ प्रमुख सेक्टरों के सर्किल रेट आवासीय (रुपये प्रति वर्गमीटर)
- 1,03,500 रुपये : सेक्टर 14-14ए, 15-18, 30, 35, 36, 38, 39, 44, 50-5294, 124
- 72000 रुपये: सेक्टर 15, 19-34, 37, 40-41, 46-48, 53, 55, 56, 61, 62, 82, 92-93बी, 96-100, 105, 122
- 52500 रुपये: सेक्टर 1-11, 70-79, 104, 107, 110, 119-121, 123-137, 142-144,151-157, 168
- 44000 रुपये: सेक्टर 57-60,63-69, 52, 80-91, 95, 101, 103, 106, 109-118
- 40000 रुपये: सेक्टर 138-141, 145-150, 158-167, 115

व्यावसायिक सेक्टरों का रेट: रेट चार स्लैब में है जो 155000, 182000, 202000 और 330000 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर पर है। यहां जमीन की खरीद पर इसी दर पर स्टांप ड्यूटी लगेगी।
विज्ञापन


औद्योगिक सेक्टरों का रेट : रेट तीन स्लैब में है। 60 हजार वर्गमीटर से अधिक के भूखंड के लिए दरें 12500, 16500 और 34000 रुपये प्रति वर्गमीटर है।
----------
1 अगस्त से प्रस्तावित सर्किल रेट प्रभावी हो गया है। जिलाधिकारी के हस्ताक्षर के बाद प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। इसमें कई मदों में मूल्यांकन दरों में छूट से रजिस्ट्री में राहत मिलेगी।
- एसके सिंह, एआईजी स्टांप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें