फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. कलाम के मिशन को आगे बढ़ाने की तैयारी
विज्ञापन

नोएडा। भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के मिशन भारत की तरक्की एवं स्वच्छ पेयजल आदि को आगे बढ़ाने के लिए एकेटीयू यूनिवर्सिटी एवं कलाम सेंटर द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। डॉ. कलाम के सभी के लिए स्वच्छ पेयजल से जुड़े सपने को साकार करने के लिए नोएडा के सेक्टर-59 में कलाम सेंटर की स्थापना की गई है, जिसमें उनके पूर्व सहकर्मी, जूनियर, उन्हें अपना आदर्श मानने वाले लोग जुड़े हुए हैं। कलाम सेंटर और एकेटीयू द्वारा इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए लिवेबल प्लानेट अर्थ यूथ कन्क्लेव-2018 का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा। डॉ. कलाम सेंटर के सदस्य डॉ. सृजनपाल सिंह ने बताया कि इस आयोजन का मकसद डॉ. कलाम के अंतिम शब्दों पर काम करना, उन्हें श्रद्धांजलि देना और उनके सपनों को आगे बढ़ाना है। इस आयोजन में नोबल विजेता कैलाश सत्यार्थी, यूपी के राज्यपाल रामनाइक, एकेटीयू के वाइस चांसलर आशुतोष टंडन सहित कई जानी-मानी हस्तियां भाग लेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें